देश की खबरें | अस्पताल से बेंगलुरु हिंसा के आरोपी पूर्व कांग्रेस महापौर के गायब होने को लेकर डॉक्टरों से पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने एक अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ शुरू की है, जहां से बेंगलुरु हिंसा मामले के आरोपी कांग्रेस के पूर्व महापौर संपत राज कथित रूप से गायब हो गये थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, दो नवंबर केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने एक अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ शुरू की है, जहां से बेंगलुरु हिंसा मामले के आरोपी कांग्रेस के पूर्व महापौर संपत राज कथित रूप से गायब हो गये थे।

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल के अनुसार पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से उसे यह बताने को कहा था कि संपत राज को कब छुट्टी दी गयी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

यह भी पढ़े | West Bengal Local Train Update: पश्चिम बंगाल में 50 फीसदी यात्रियों के साथ दोबारा शुरू होगी लोकल ट्रेन.

इसके बाद अस्पताल को एक अन्य नोटिस जारी करके यह बताने को कहा गया कि बिना पुलिस को सूचना दिये पूर्व महापौर को कैसे जाने दिया गया।

पाटिल ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे नोटिस पर डॉक्टर पेश हुए और हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना के 4,001 नए मामले सामने आए: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देवरा जीवनहल्ली वार्ड के कांग्रेस पार्षद संपत राज पर बेंगलुरु हिंसा की और पुलकेशीनगर के कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति एवं उनकी बहन जयंती को निशाना बनाने की साजिश रचने का आरोप है।

कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज भीड़ ने देवरा जीवनहल्ली और कडुगोंडनहल्ली थानों में आग लगा दी थी तथा कई वाहनों एवं सरकारी एवं निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी आतंकवाद के कोण से इस मामले की जांच कर रही है और उसने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\