देश की खबरें | कोविड ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने काम के दबाव के चलते कथित तौर पर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मैसूर जिले में कोविड ड्यूटी में तैनात 43 वर्षीय सरकारी डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 20 अगस्त कर्नाटक के मैसूर जिले में कोविड ड्यूटी में तैनात 43 वर्षीय सरकारी डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

मृतक के सहयोगियों ने आरोप लगाया कि वह काम के दबाव में थे।

यह भी पढ़े | Ballia SDM Suspended: बलिया के एसडीएम अशोक चौधरी ने सड़क पर की लोगों की पिटाई, CM योगी आदित्यनाथ ने किया सस्पेंड, देखें VIDEO.

राज्य सरकार ने कहा कि डॉक्टर की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं और कोविड ड्यूटी में तैनात कर्मियों को किसी तरह के दबाव में ऐसा कदम नहीं उठाने का सुझाव भी दिया है।

पुलिस के मुताबिक, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसआर नागेंद्र का शव अलनाहल्ली के उनके आवास में लटकता पाया गया, जहां वे अकेले ही रह रहे थे।

यह भी पढ़े | यूपी: बलिया के एसडीएम अशोक चौधरी को योगी सरकार ने किया सस्पेंड, बीच सड़क पर लोगों को पीटने का आरोप: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि वायरस की चपेट में आने के डर के चलते नागेंद्र का परिवार जिले में ही अन्य स्थान पर रह रहा था।

नागेंद्र के कुछ सहयोगियों ने कहा कि कोविड ड्यूटी में तैनाती के कारण उन पर काम का काफी दबाव था।

डॉक्टर की मौत पर शोक जताते हुए राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना योद्धा किसी भी तरह के दबाव में ऐसा कदम नहीं उठाएं और अपनी समस्याओं को अपने वरिष्ठों के साथ साझा करें।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने भी डॉक्टर की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\