देश की खबरें | भारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़ा डॉक्टर कोरोना वायरस पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़े एक डॉक्टर को सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया जबकि पटियाला में अभ्यास के लिये एकत्र हुए सभी मुक्केबाज निगेटिव पाये गए हैं ।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई भारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़े एक डॉक्टर को सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया जबकि पटियाला में अभ्यास के लिये एकत्र हुए सभी मुक्केबाज निगेटिव पाये गए हैं ।

इस मामले के बाद हालांकि प्रस्तावित शिविर स्थगित किया जा सकता है ।

यह भी पढ़े | नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली का विवादित बयान, बोले भगवान राम नेपाली थे, असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है : 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एशियाई खेलों के चैम्पियन और विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अमित पंघाल समेत 11 मुक्केबाजों को आराम दिया गया है क्योंकि ये सभी इसी डॉक्टर के साथ पृथकवास केंद्र पर थे ।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने एक बयान में कहा ,‘‘ डॉक्टर अमोल पाटिल पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान के मुख्य परिसर के बाद पृथकवास केंद्र में थे । प्रोटोकॉल के तहत मुख्य परिसर में आने से पहले उनकी कोरोना जांच हुई और वह पॉजिटिव पाये गए ।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 संकट के बावजूद आईटी कंपनी Tata Consultancy Services करेगी 40,000 फ्रेशर्स की भर्ती करेगी.

इसमें कहा गया ,‘‘ उन्हें सरकारी कोविड केंद्र भेज दिया गया है ।उनके संपर्क में आने वालों की जांच कल होगी । उनके साथ पृथकवास केंद्र में रहने वालों को एक सप्ताह और अलग रहना होगा । ’’

मुक्केबाजों के टेस्ट निगेटिव आये हैं लेकिन उनकी मंगलवार को फिर जांच होगी ।

एक सूत्र ने बताया कि डॉक्टर पाटिल को कोई लक्षण नहीं है , हल्के लक्षण भी नहीं पाये गए और वह जल्दी ठीक हो जायेंगे ।

वह 2018 राष्ट्रमंडल खेलों से भारतीय टीम के साथ हैं ।

मुक्केबाजों को अगस्त में अभ्यास शुरू करना था । यहां शिविर साइ की देखरेख में होना था क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने जिन 59 राष्ट्रीय महासंघों की मान्यता पर रोक लगा दी है , उनमें मुक्केबाजी महासंघ भी शामिल है ।

तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत के नौ मुक्केबाज क्वालीफाई कर चुके हैं जिनमें से मेरीकॉम घर में ही अभ्यास करेंगी क्योंकि शिविर में भाग लेना वैकल्पिक था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\