जरुरी जानकारी | डीएलएफ की वित्त वर्ष 2024-25 में बिक्री बुकिंग दो प्रतिशत घटकर 14,778 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 14,778 करोड़ रुपये रह गई।
नयी दिल्ली, 14 मई भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 14,778 करोड़ रुपये रह गई।
इसकी मुख्य वजह जनवरी-मार्च तिमाही में नरमी रही, जिसमें मजबूत आवास मांग के बावजूद कोई बड़ी परियोजना पेश नहीं की गई।
वित्त वर्ष 2023-24 में बिक्री बुकिंग 15,058 करोड़ रुपये थी।
निवेशकों की प्रस्तुति के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में डीएलएफ की बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर घटकर 1,462 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में यह 8,458 करोड़ रुपये थी।
डीएलएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 में मुख्य रूप से गुरुग्राम, मुंबई, गोवा और चंडीगढ़ ट्राई-सिटी में 1.16 करोड़ वर्ग फुट के नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है। इनकी अनुमानित बिक्री क्षमता करीब 36,000 करोड़ रुपये है, जिनमें 33,000 करोड़ रुपये से अधिक लक्जरी हाउसिंग खंड की है।
वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 9,870 करोड़ रुपये के मूल्य का 59 लाख वर्ग फुट क्षेत्र पेश किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

