जरुरी जानकारी | डीएलएफ का मुनाफा दूसरी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 623 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 622.78 करोड़ रुपये हो गया।
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 622.78 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 477.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
डीएलएफ ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय साल भर पहले के 1,360.30 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,476.42 करोड़ रुपये हो गई।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 946.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,149.78 करोड़ रुपये हो गया।
चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में डीएलएफ की कुल आय बढ़कर 2,998.13 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 2,876.78 करोड़ रुपये थी।
डीएलएफ ने एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में उसकी बिक्री बुकिंग 2,228 करोड़ रुपये रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)