खेल की खबरें | जोकोविच की संघर्षपूर्ण जीत, पिलिसकोवा बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने काइल एडमंड को 6-7 (5), 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। पहला सेट एक घंटे से अधिक समय तक चला जिसे एडमंड ने टाईब्रेकर में अपने नाम किया। इससे पहले इस साल जोकोविच ने सभी दस अवसरों पर टाईब्रेकर में जीत दर्ज की थी।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने काइल एडमंड को 6-7 (5), 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। पहला सेट एक घंटे से अधिक समय तक चला जिसे एडमंड ने टाईब्रेकर में अपने नाम किया। इससे पहले इस साल जोकोविच ने सभी दस अवसरों पर टाईब्रेकर में जीत दर्ज की थी।

इसके बाद हालांकि जोकोविच ने दबदबा बना दिया और इस साल के अपने रिकार्ड को 25-0 पर पहुंचाया। इस बीच उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: जरुरी होगा खिलाड़ियों को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग बैज पहनना, परिवार के लिए भी होगा अनिवार्य, कोरोना को लेकर उठाया गया कदम.

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त पिलिसकोवा का सफर दूसरे दौर में थम गया। उनके पास दूसरे सेट में दो सेट प्वाइंट थे लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पायी। फ्रांस की कारोलिन गर्सिया ने उन्हें 6-1, 7-6 (2) से पराजित किया।

इस बीच 2018 की चैंपियन नाओमी ओसाका को कामिला जियोर्जी पर 6-1, 6-2 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन 2016 की चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने अन्ना लेना फ्रीडसम के खिलाफ एक घंटा 40 मिनट कोर्ट पर बिताये। उन्होंने यह मैच 6-3, 7-6 (6) से जीता।

यह भी पढ़े | Shekhar Gawli Passes Away: पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली की लाश मिली, ट्रेकिंग के दौरान घाटी में गिरने से हुई मौत.

छठी वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने कैटरीना कोजलोवा को 7-6 (3), 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफेनोस सिटसिपास ने अमेरिका के 168वीं रैंकिंग के मैक्सिम क्रेसी को 7-6 (2), 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनायी।

जर्मनी के पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव ने अमेरिका के वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ब्रैंडन नकाशिमा को 7-5, 6-7 (8), 6-3, 6-1 से पराजित किया। उन्होंने दूसरा सेट टाईब्रेकर में गंवाने के बाद अपनी तीखी सर्विस से अपने 19 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को पस्त किया।

बेल्जियम के सातवें वरीय डेविड गोफिन ने दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को 7-6 (6), 4-6, 6-1, 6-4 से जबकि कनाडा के 12वें वरीय डेनिस शापोवालोव ने दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-7 (5), 6-4, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

पिलिसकोवा के अलावा महिला वर्ग में कुछ और उलटफेर भी देखने को मिले। अमेरिका की गैरवरीयता प्राप्त अन्ना ली और शेल्बी रोजर्स ने दो वरीय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया। ली ने 13वीं वरीय एलिसन रिस्के को 6-0, 6-3 से जबकि रोजर्स ने 11वीं वरीय इलेना राइबाकिना को 7-5, 6-1 से पराजित किया।

चेक गणराज्य की 12वीं वरीयता प्राप्त मार्केटा वोंडरोसोवा भी अलेक्सांद्रा सासनोविच से 65 मिनट तक चले मैच में 6-1, 6-2 से हारकर बाहर हो गयी।

उक्रेन की 30वीं वरीय क्रिस्टीना मलाडेनोविच के पास दूसरे सेट में चार मैच प्वाइंट थे लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पायी और आखिर में रूस की वारवरा ग्रैचेवा से 1-6, 7-6 (2), 6-0 से हार गयी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\