खेल की खबरें | जोकोविच ने आस्ट्रेलियाई वीजा प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उन्होंने साथ ही सर्बियाई राष्ट्रपति को उनके समर्थन के लिये शुक्रिया भी कहा।

उन्होंने साथ ही सर्बियाई राष्ट्रपति को उनके समर्थन के लिये शुक्रिया भी कहा।

आस्ट्रेलिया की सख्त कोविड-19 टीकाकरण जरूरतों को पूरा कर पाने में विफल होने के कारण जोकोविच को देश से निर्वासित कर दिया गया।

शीर्ष रैंकिंग का यह टेनिस स्टार गुरूवार को सर्बियाई राष्ट्रपति एलेक्सांद्र वुसिच से मिला और आस्ट्रेलिया में वीजा प्रवेश को लेकर हुई 11 दिन की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं आज आपसे मिलना चाहता था क्योंकि आपने और राज्य संस्थानों ने आस्ट्रेलिया में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के दौरान जिस तरह से मेरा समर्थन किया था, उसके लिये सर्बिया के नागरिक होने के नाते मुझे आपको शुक्रिया कहना था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मैं हिरासत में अकेला था और मैंने कई समस्याओं और चुनौतियों का सामना किया लेकिन मैं अकेला महसूस नहीं कर रहा था। मुझे अपने परिवार, करीबी लोगों और पूरे सर्बियाई देश का पूरा समर्थन मिल रहा था। ’’

हालांकि उन्होंने आस्ट्रेलिया में हुई घटनाओं के बारे में बात नहीं की लेकिन वादा किया कि वह अपना पक्ष बाद में रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\