जोकोविच ने कहा, कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की मदद की योजना बना रहे हैं ‘बिग थ्री’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने टेनिस के निकट भविष्य पर लंबी चर्चा की, क्या होने वाला है, हम कैसे योगदान दे सकते हैं और हम कैसे मदद कर सकते हैं, विशेषकर कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की जिन्हें सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।’’

जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर चैट के दौरान शनिवार को अपने मित्र और प्रतिद्वंद्वी स्टेन वावरिंका से कहा, ‘‘मैंने कुछ दिन पहले रोजर और रफा से बात की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने टेनिस के निकट भविष्य पर लंबी चर्चा की, क्या होने वाला है, हम कैसे योगदान दे सकते हैं और हम कैसे मदद कर सकते हैं, विशेषकर कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की जिन्हें सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।’’

जोकोविच ने कहा, ‘‘दुनिया के अधिकतर खिलाड़ी जिनकी विश्व रैंकिंग 200, 250 और 700 या 1000 के आसपास है और महासंघ का समर्थन हासिल नहीं है, उनके पास प्रायोजक नहीं है। वे पूरी तरह से अलग थलग पड़ गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिनकी रैंकिंग 200-250, 700 तक है वे अभी टेनिस को छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं।’’

जोकोविच ने कहा कि खिलाड़ी, एटीपी टूर और चार ग्रैंडस्लैम एक साथ मिलकर खिलाड़ी राहत कोष में योगदान देंगे जिसे एटीपी बांटेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि 30 लाख डालर से लेकर 45 लाख डालर तक जुटाए जाएंगे जिसे खिलाड़ियों के बीच बांटा जाएगा।’’

जोकोविच ने कहा कि इसके लिए धनराशि सत्रांत विश्व टूर फाइनल्स की इनामी राशि और शीर्ष खिलाड़ियों के लिए बोनस की राशि से ली जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम