US Open 2023: नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन में जीत के साथ मनाया वापसी का जश्न, रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचना तय
इस जीत के साथ ही जोकोविच का रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचना भी पक्का हो गया. सर्बिया के इस खिलाड़ी को पिछले साल अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि उन्हें कोविड-19 का टीका नहीं लगा है.
इस जीत के साथ ही जोकोविच का रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचना भी पक्का हो गया.
सर्बिया के इस खिलाड़ी को पिछले साल अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि उन्हें कोविड-19 का टीका नहीं लगा है. यह भी पढ़ें: IBSA World Games 2023: स्मृति ईरानी ने स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को किया सम्मानित
रिकॉर्ड 23 ग्रैंड स्लैम खिताब के इस विजेता को हालांकि मैच शुरू होने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. आर्थर ऐश स्टेडियम में इससे पहले खेले गये कोको गॉ का मैच लगभग तीन घंटे तक चला और फिर पुरुषों के बराबर महिलाओं को पुरस्कार राशि मिलने की 50वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के कारण जोकोविच के मुकाबले में काफी विलंब हुआ.
जोकोविच ने इस जीत के बाद कहा, ‘‘ मुझे पता था कि मेरा मुकाबला काफी देर से होगा. मैं हालांकि कोर्ट पर जाने के लिए उत्साहित था. मैंने आधी रात के बाद शुरुआत की लेकिन मुझे इसकी कोई परवाह नहीं थी। मैं कुछ वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहा था कि मैं अपने खेल के सबसे बड़े स्टेडियम में रात के सत्र में खेल सकूं.’’
जोकोविच इससे पहले 2021 के सत्र में इस टूर्नामेंट में खेले थे. तब फाइनल में दानिल मेदवेदेव ने उन्हें हराकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने का उनका सपना तोड़ा था. दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में अपने शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा.
यह लगातार 17वीं बार है जब जोकोविच ने पहले दौर का मुकाबला जीता है. इस जीत के बाद वह 11 सितंबर को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अलकराज को हटाकर शीर्ष पर पहुंच जायेंगे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

