खेल की खबरें | अमेरिकी ओपन के बाद पहले मैच में जोकोविच ने किया ‘अच्छा बर्ताव’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उन्होंने इटैलियन ओपन के शुरूआती दौर के मैच में स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी सालवाटोर कारूसो पर 6-3 6-2 से आसान जीत दर्ज की और इस दौरान वह ‘चेयर अंपायर’ से ज्यादातर समय शिष्ट व्यवहार करते ही दिखे।

उन्होंने इटैलियन ओपन के शुरूआती दौर के मैच में स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी सालवाटोर कारूसो पर 6-3 6-2 से आसान जीत दर्ज की और इस दौरान वह ‘चेयर अंपायर’ से ज्यादातर समय शिष्ट व्यवहार करते ही दिखे।

पहले सेट में जब अंपायर लाल बजरी पर गेंद के निशान को देखने आये और उन्होंने इसे कारूसो के पक्ष में कर दिया तो जोकोविच ने महज इतना जवाब दिया, ‘हां’ और अपने लाल जूतों से इस निशान को मिटा दिया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले से पहले धोनी और मोनू कुमार ने कराई फोटोशूट, देखें तस्वीर.

जब कारूसो ने अपने प्रदर्शन से उन्हें प्रभावित किया जिन्होंने 13 विनर जमाये तो जोकोविच ने कहा, ‘‘शानदार। ’’

सोमवार को जोकोविच ने कहा था कि 10 दिन पहले अनजाने में ‘लाइन जज’ के गले में बॉल मारने के कारण यूएस ओपन से बाहर किये जाने के बाद उन्होंने ‘बड़ा सबक’ सीखा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी को रोकने के लिए ब्रिटिश कंपनी की मदद लेगा BCCI.

चार बार के रोम चैम्पियन जोकोविच का सामना अब इटली के क्वालीफायर मार्को सेचिनाटो और फिलिप क्रोजिनोविच के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

नौ बार के रोम चैम्पियन राफेल नडाल सात महीने के बाद प्रतियोगिता में वापसी कर रहे हैं और उनका सामना पाब्लो कारेनो बुस्टा से होगा।

रोम के माटियो बेरेटिनी ने अर्जेंटीना के फेडरिको कोरिया को 7-5 6-1 से और मारिन सिलिच ने छठे वरीय डेविड गोफिन को 6-2 6-2 से शिकस्त दी।

महिलाओं के टूर्नामेंट में क्वालीफायर दांका कोविनिच ने छठी वरीय बेलिंडा बेनसिच को 6- 6-1 से हराकर बाहर कर दिया।

यह टूर्नामेंट मई में आयोजित होना था लेकिन महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया और यह फ्रेंच ओपन की तैयारियों के लिये महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है जो 11 दिन में शुरू हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\