खेल की खबरें | जोकोविच आसान जीत से तीसरे दौर में, सोफिया और ओस्टापेंको भी आगे बढ़ीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोकोविच ने रिकार्ड्स बेरांकिस पर 6-1, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। उन्होंने तीसरे दौर तक पहुंचने में अभी तक यहां केवल 10 गेम गंवाये हैं। सर्बियाई खिलाड़ी ने 2016 में रोलां गैरां में खिताब जीतकर अपना करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था।

जोकोविच ने रिकार्ड्स बेरांकिस पर 6-1, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। उन्होंने तीसरे दौर तक पहुंचने में अभी तक यहां केवल 10 गेम गंवाये हैं। सर्बियाई खिलाड़ी ने 2016 में रोलां गैरां में खिताब जीतकर अपना करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था।

जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए 5 लोग गिरफ्तार.

इस साल उनका जीत का रिकार्ड 33-1 है और एकमात्र हार पिछले महीने अमेरिकी ओपन में डिस्क्वालीफाई करने के बाद मिली थी।

वहीं कनाडा के नौंवे वरीय डेनिस शापावालोव को उलटफेर का सामना करना पड़ा। उन्हें स्पेन के रोबर्टो कारबालेस बाएना ने 7-5, 6-7 (5), 6-3, 3-6, 8-6 से पराजित किया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 के पहले सप्ताह में 26 करोड़ लोगों ने देखा मैच.

महिला वर्ग में पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया ने दूसरे दौर में अन्ना बोगडन को 3-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। 21 साल की सोफिया का सामना इरीना बारा और एलिसन वान उयतवांक के बीच मैच की विजेता से होगा।

ओस्टापेंको ने दूसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-4 6-2 से शिकस्त दी। ओस्टापेंको ने 2017 में अपना एकमात्र मेजर खिताब यहीं जीता था। प्लिस्कोवा उस साल सेमीफाइनल में पहुंची थी और सिमोना हालेप से हार गयी थीं।

गैर वरीयता प्राप्त लातिवियाई खिलाड़ी का सामना अब 29वीं वरीयता प्राप्त स्लोआने स्टीफंस और पौला बडोसा के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

दो बार की विम्बलडन चैम्पियन और सातवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने भी तीसरे दौर में जगह बनायी। उन्होंने इटली की जैस्मीन पाओलिनी को 6-3 6-3 आसानी से मात दी।

आठवें नंबर की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने दारिया कास्तकिना को हराया जबकि दानिश युवा क्लारा टॉसन को गैर वरीयता प्राप्त डेनियल कोलिसं से कार का सामना करना पड़ा।

पुरूष वर्ग के अन्य मुकाबलों में रूस के 15वें वरीय कारेन खाचानोव ने दूसरे दौर में चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली को 6-1, 6-7, 7-6, 7-6 से पराजित किया। 18वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव ने 6-4, 7-6, 6-1 की जीत से स्लोवाकिया के आंद्रेज मार्टिन की चुनौती समाप्त की।

चिली के 20वें वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन गारिन भी तीसरे दौर में पहुंच गये, उन्होंने आस्ट्रेलिया के मार्क पोलमैंस को 6-7, 6-2, 7-6, 6-4 से मात दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट