जरुरी जानकारी | कृषि बुनियादी ढांचा कोष से 746 करोड़ रुपये वितरित किये, अधिकतम राशि म.प्र. की परियोजनाओं को दिये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने कृषि बुनियादी ढांचा कोष (ऋण वित्तपोषण सुविधा) से अब तक 1,186 परियोजनाओं के लिए से 746 करोड़ रुपये का वितरण किया है। इसमें से अधिकतम राशि मध्यप्रदेश की परियोजनाओं के लिए दी गई है। संसद को यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई केंद्र ने कृषि बुनियादी ढांचा कोष (ऋण वित्तपोषण सुविधा) से अब तक 1,186 परियोजनाओं के लिए से 746 करोड़ रुपये का वितरण किया है। इसमें से अधिकतम राशि मध्यप्रदेश की परियोजनाओं के लिए दी गई है। संसद को यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।

जानकारी के अनुसार अधिकतम 427 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश में आने वाली 759 परियोजनाओं को दिए गए, इसके बाद राजस्थान में 145 परियोजनाओं को 84.4 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र में 84 परियोजनाओं को 66.4 करोड़ रुपये और गुजरात में 62 परियोजनाओं को 62.2 करोड़ रुपये दिए गए।

कृषि मंत्री के लिखित उत्तर के हिस्से के रूप में राज्यसभा के समक्ष रखे गए आंकड़ों के अनुसार, कृषि मंत्रालय ने अब तक 6,403 परियोजनाओं के लिए कृषि बुनियादी ढांचा कोष से कुल 4,389 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

कृषि बुनियादी ढांचा कोष एक मध्यम-दीर्घकालिक ऋण वित्तपोषण सुविधा है जो फसल के बाद के प्रबंधन के बुनियादी ढांचे और सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों के लिए ब्याज सहायता और क्रेडिट गारंटी के माध्यम से व्यवहार्य परियोजनाओं में निवेश के लिए है।

योजना की अवधि वित्तवर्ष '2029 तक 10 वर्ष की है। इस योजना के तहत, बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा तीन प्रतिशत प्रति वर्ष के ब्याज सहायता और दो करोड़ रुपये तक की क्रेडिट गारंटी कवरेज के साथ ऋण के रूप में एक लाख करोड़ रुपये प्रदान किए जाने हैं।

संसद को दी गयी जानकारी के अनुसार इसके तहत आंध्र प्रदेश में 1,318 परियोजनाओं के लिए अधिकतम 1,446.7 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। हालांकि, मंत्रालय ने इस दक्षिणी राज्य को 11 परियोजनाओं के लिए केवल 7.5 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है।

तमिलनाडु के मामले में, मंत्रालय ने अब तक 208 परियोजनाओं के लिए 313.9 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के मुकाबले 12 परियोजनाओं के लिए 3.2 करोड़ रुपये का वितरण किया है।

कर्नाटक के लिए 12 परियोजनाओं के लिए 8.4 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है, जबकि 812 परियोजनाओं के लिए 295.6 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

केरल के मामले में, दो परियोजनाओं के लिए 1.4 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है, जबकि 75 परियोजनाओं के लिए 145.9 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

अन्य राज्यों में लागू की जाने वाली परियोजनाओं के लिए संवितरण का एक समान पैटर्न बनाया गया था।

आंकड़े दर्शाते हैं कि हालांकि, मध्य प्रदेश के मामले में, मंत्रालय ने राज्य को 1,237 परियोजनाओं के लिए स्वीकृत राशि 957.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 759 परियोजनाओं के लिए 427 करोड़ रुपये का वितरण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी