एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद का विस्तार देखना निराशाजनक: डीपीएपी प्रमुख आजाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजौरी और पुंछ में आतंकी घटनाओं पर चिंता जताते हुए डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद का विस्तार देखना निराशाजनक है।

देश की खबरें | जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद का विस्तार देखना निराशाजनक: डीपीएपी प्रमुख आजाद

जम्मू, आठ मई राजौरी और पुंछ में आतंकी घटनाओं पर चिंता जताते हुए डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद का विस्तार देखना निराशाजनक है।

उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू के लोगों को उन ताकतों से सावधान रहना चाहिए, जिनका शहर के विकास में कोई योगदान नहीं है और जो अपने निजी लाभ के लिए घटिया राजनीति करते हैं।

आजाद ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "मैं यह देखकर निराश हूं कि जम्मू में आतंकवाद का विस्तार हो रहा है। यह शांति के लिए हानिकारक है।"

कार्यक्रम में कई जाने-माने लोग डीपीएपी में शामिल हुए।

आजाद ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह जम्मू, चिनाब और पीर पंजाल क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर दुख जताते हुए कहा कि आतंकवाद किसी के हित में नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).