खेल की खबरें | भारत के स्टार खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में निराशाजनक वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में वापसी निराशाजनक रही और वे गुरुवार को अपनी अपनी टीमों से खेलते हुए सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे।

मुंबई, 23 जनवरी रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में वापसी निराशाजनक रही और वे गुरुवार को अपनी अपनी टीमों से खेलते हुए सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे।

ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित अगले महीने शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने नाम पर कुछ रन लिखवाना चाहते थे लेकिन जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की पहली पारी में ऐसा नहीं हो पाया। रोहित केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित ने तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की गेंद को पुल करने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर मिड ऑफ पर खड़े जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के सुरक्षित हाथों में चली गई।

भारतीय टीम में उनके साथी सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी केवल चार रन बना पाए। जायसवाल को जम्मू कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पगबाधा आउट किया।

उमर ने मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) को भी पवेलियन भेजा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर भी केवल 11 रन बना पाए। उन्होंने तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह की गेंद पर मिड ऑन पर कैच थमाया।

लंबे समय बाद दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे पंत राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ 10 गेंद पर केवल एक रन बना पाए। उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिह जडेजा ने आउट किया। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी सौराष्ट्र की तरफ से खेल रहे हैं।

बेंगलुरु में पंजाब और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मैच में गिल केवल चार रन बना पाए। उन्होंने पंजाब की पारी के चौथे ओवर में अभिलाष शेट्टी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दिया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिट होने की स्थिति में सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही इन खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों के लिए खुद को उपलब्ध रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार