खेल की खबरें | दीपा करमाकर ने इतिहास रचा, एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर रविवार को यहां महिला वॉल्ट स्पर्धा में पीला तमगा हासिल कर एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली जिमनास्ट बन गयीं।
ताशकंद, 26 मई शीर्ष भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर रविवार को यहां महिला वॉल्ट स्पर्धा में पीला तमगा हासिल कर एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली जिमनास्ट बन गयीं।
दीपा (30 वर्ष) ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया।
उत्तर कोरिया की किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।
रियो ओलंपिक 2016 में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रही दीपा ने 2015 चरण में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
आशीष कुमार ने 2015 एशियाई चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत फ्लोर एक्सरसाइज में कांस्य पदक जीता था। प्रणति नायक ने भी 2019 और 2022 चरण में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था।
डोपिंग उल्लघंन के कारण 21 महीने के निलंबन के बाद पिछले साल वापसी करने वाली दीपा आगामी पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)