देश की खबरें | कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी की दिग्विजय ने की न्यायिक जॉंच की मॉंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किये जाने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार से पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है।

भोपाल, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किये जाने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार से पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है।

सिंह ने ट्वीट किया, ''यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेण्डर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है। जय महाकाल।''

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों में 1248 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार के पार, अब तक 862 की मौत: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने दूसरे ट्वीट में मध्य प्रदेश के मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दुबे की गिरफ्तारी पर न्यायिक जांच की मांग करते हुए लिखा, ''मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ़्तारी या सरेंडर की न्यायिक जांच कराने की मांग करता हूँ। इस कुख्यात गैंगस्टर के किस—किस नेता और पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं, (इसकी) जांच होना चाहिए।''

सिंह ने कहा, ''विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए इसकी पुख़्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज़ सामने आ सकें।''

यह भी पढ़े | फर्जी कोरोना रिपोर्ट लेकर हिमाचल प्रदेश घूमने पहुंचे पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज.

इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान द्वारा दुबे के उज्जैन में गिरफ्तार होने एवं उसके द्वारा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन करने पर ट्वीट किया, ''जिनको लगता है कि :उज्जैन में: महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जायेंगे तो उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है...विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।''

चौहान के इस ट्वीट को टैग करते हुए सिंह ने लिखा, ''शिवराज जी आप बिना किसी कारण श्रेय ले रहे हैं। इसका श्रेय तो आपके गृह मंत्री जी :नरोत्तम मिश्रा: को देना चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\