देश की खबरें | ‘भारत बंद’ के दौरान इंदौर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे दिग्विजय सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह मंगलवार को ‘भारत बंद’ के दौरान मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।
इंदौर, सात दिसंबर राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह मंगलवार को ‘भारत बंद’ के दौरान मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने सोमवार को बताया कि सिंह बंद के दौरान शहर की छावनी अनाज मंडी में पार्टी के प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।
यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और रायलसीमा में तूफान आने का अंदेशा- IMD.
उन्होंने कहा कि इस दौरान केंद्र के नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध जताया जाएगा।
शहर के प्रमुख कारोबारी संगठनों ने हालांकि ‘भारत बंद’ को खुलकर समर्थन नहीं दिया है। लेकिन बंद की पूर्व संध्या पर सोमवार को यहां रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रवक्ता आशीष भैरम ने बताया कि उनका संगठन ‘भारत बंद’ के दौरान शहर में रैली निकालकर व्यापारियों से अनुरोध करेगा कि वे किसानों के हितों के समर्थन में मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में ‘भारत बंद’ के दौरान हालात पर पैनी नजर रखी जाएगी और किसी भी अप्रिय स्थिति से सख्ती से निपटा जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)