IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

उन्होंने कहा ,‘‘इन दोनों के योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. बरसों की मेहनत , 80 और 90 टेस्ट खेलना, विदेश में टेस्ट खेलना और भारत को नंबर एक पायदान तक पहुंचाने में इन दोनों ने मदद की. ऐसा नहीं है कि आगे ये दोनों हमारी रणनीति का हिस्सा नहीं होंगे.’’

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: Twitter)

मोहाली: भारत (India) के नये टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कमी पूरी करना मुश्किल है लेकिन ऐसा समय आता है जब आगे की सोचकर युवाओं को मौके देना जरूरी होता है. भारत के लिये 82 टेस्ट खेल चुके रहाणे और 95 मैच खेल चुके पुजारा को श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कल से होगा शुरू, इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें

रोहित ने रहाणे और पुजारा की गैर मौजूदगी के असर के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा ,‘‘इन दोनों की कमी पूरी करना मुश्किल है. मुझे भी नहीं पता कि इन दोनों की जगह कौन आयेगा. हमें कल तक इंतजार करना होगा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘इन दोनों के योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. बरसों की मेहनत , 80 और 90 टेस्ट खेलना, विदेश में टेस्ट खेलना और भारत को नंबर एक पायदान तक पहुंचाने में इन दोनों ने मदद की. ऐसा नहीं है कि आगे ये दोनों हमारी रणनीति का हिस्सा नहीं होंगे.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह बस अभी की बात है कि उनके नाम पर विचार नहीं हुआ. इसका कोई लिखित आश्वासन नहीं है कि भविष्य में भी ऐसा ही होगा.’’ रोहित ने कहा कि नये खिलाड़ियों के लिये चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन उन्हें मौके मिलेंगे.

उन्होंने कहा ,‘‘जब भी टीम में बदलाव होते हैं तो नये खिलाड़ियों के लिये आसान नहीं होता. लेकिन ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो असाधारण प्रदर्शन कर चुके हैं चाहे भारत ए के लिये या प्रथम श्रेणी क्रिकेट में. उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि इन खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करनी चाहिये. हमें आगे की ओर देखना है और ये खिलाड़ी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि मौका मिलने पर वे शानदार प्रदर्शन करेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट