विदेश की खबरें | डाक-मतपत्र को लेकर न्यायाधीश के आदेश का तुरंत पालन मुश्किल : डाक सेवा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वाशिंगटन डी.सी. के जिला न्यायाधीश इम्मेट जी॰ सुलिवन ने एजेंसी से मंगलवार दोपहर तक कई ‘बैटलग्राउंड’ इलाकों के 27 केन्द्रों की तलाशी करने और लंबित मतों को तुरंत भेजने का आदेश दिया था।

वाशिंगटन डी.सी. के जिला न्यायाधीश इम्मेट जी॰ सुलिवन ने एजेंसी से मंगलवार दोपहर तक कई ‘बैटलग्राउंड’ इलाकों के 27 केन्द्रों की तलाशी करने और लंबित मतों को तुरंत भेजने का आदेश दिया था।

‘बैटलग्राउंड’ उन इलाकों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता।

यह भी पढ़े | भारतीय मूल के कई अमेरिकी नेता कांग्रेस और राज्य विधानसभाओं की दौड़ मे.

आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए डाक सेवा ने कहा कि उसने सुबह ही सभी केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उसने कहा कि डाक-मत पत्रों के लिए 220 केन्द्रों का रोजाना दौरा किया जा रहा है और मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने से कुछ घंटे पहले भी उनका निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़े | भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति तीसरी बार विजयी, 71 प्रतिशत मतों के साथ दर्ज की जीत.

डाक सेवा का प्रतिनिधि कर रहे न्याय विभाग के वकीलों ने कहा, ‘‘ भौतिक और परिचालन सीमाओं को समझते हुए और चुनाव के दिन प्रमुख गतिविधियों को बाधित करने से बचने की आवश्यकता को समझते हुए, बचाव पक्ष अदालत के आदेश का पालन करने के लिए जितना हो सके उतनी तेजी से काम कर रहा है।’’

मामले पर आगे की सुनवाई बुधवार को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\