Petrol and Diesel Price: डीजल की कीमत में 16 पैसे की हुई बढ़ोतरी, पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
राष्ट्रीय राजधानी में चार दिन के अंतराल के बाद डीजल के खुदरा भाव में रविवार को 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी. इसके बाद अब डीजल 81 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गया है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी. अब राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की दर 80.94 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.
नई दिल्ली, 12 जुलाई: राष्ट्रीय राजधानी में चार दिन के अंतराल के बाद डीजल (Diesel) के खुदरा भाव में रविवार को 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी. इसके बाद अब डीजल 81 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गया है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी. अब राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की दर 80.94 रुपये प्रति लीटर हो गयी है. यह डीजल अब तक का सबसे ऊंचा भाव है.
तेल कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) का भाव नहीं बढ़ाया हैऔर यह 80.43 रुपये प्रति लीटर पर कायम है. प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर लगाते हैं. इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं. डीजल के भाव में इससे पहले सात जुलाई को वृद्धि की गयी थी. पेट्रोल के दाम में आखिरी बार 29 जून को बदलाव हुआ था.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर सियासी घमासान, पटना में तेजप्रताप और तेजस्वी यादव ने निकाला साइकिल मार्च
पिछले पांच सप्ताह में डीजल के दाम 24 बार और पेट्रोल के दाम 21 बार बढ़े हैं. सात जून से अब तक पेट्रोल 9.17 रुपये और डीजल 11.55 रुपये महंगा हुआ है. मुंबई में पेट्रोल 29 जून से 87.19 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. डीजल बढ़कर 79.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

