देश की खबरें | एशिया मिश्रित चैंपियनशिप के लिए चोटिल सात्विक की जगह ध्रुव भारतीय टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ध्रुव कपिला को दुबई में 14 से 19 फरवरी तक होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के लिए चोटिल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के विकल्प के तौर पर बुधवार को भारत की पुरुष युगल टीम में शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी ध्रुव कपिला को दुबई में 14 से 19 फरवरी तक होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के लिए चोटिल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के विकल्प के तौर पर बुधवार को भारत की पुरुष युगल टीम में शामिल किया गया।

पुरुष युगल में चिराग शेट्टी के साथ जोड़ी बनाकर खेलने वाले सात्विक को कूल्हे में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जिसके बाद भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) को उनके विकल्प के तौर पर ध्रुव को टीम में शामिल करने के लिए बाध्य होना पड़ा।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 16 फरवरी को ग्रुप बी में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन मलेशिया के खिलाफ करेगा। ग्रुप में मेजबान यूएई और कजाखस्तान को भी जगह मिली है।

थॉमस कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लक्ष्य सेन और एचएस प्रणीत पुरुष एकल में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल में भारत की शीर्ष खिलाड़ी होंगी।

महिला युगल में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और त्रीशा जॉली की जोड़ी उतरेगी जबकि इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो मिश्रित युगल में चुनौती पेश करेंगे।

गत चैंपियन चीन सहित 17 टीम को चार ग्रुप में बांटा गया है और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\