देश की खबरें | धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा बने माता-पिता

मुंबई, 10 अगस्त अभिनेता धीरज धूपर और अभिनेत्री विन्नी अरोड़ा बुधवार को माता-पिता बन गए। विन्नी अरोड़ा ने बेटे को जन्म दिया है।

यह दम्पति की पहली संतान है।

धूपर ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर #बेबीधूपर लिखकर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।

उन्होंने लिखा, ‘‘ हम बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए बेहद खुश हैं। 10 अगस्त 2022 को हम माता-पिता बने...विन्नी और धीरज।’’

धीरज धूपर धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य’ और विन्नी अरोड़ा ‘कस्तूरी’ में निभाए अपने किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं।

धीरज और विन्नी 2016 में शादी के बंधन में बंधे। इस साल अप्रैल में दम्पति ने विन्नी के गर्भवती होने की जानकारी साझा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)