देश की खबरें | धनखड़ के पास कुलपतियों की बैठक बुलाने का अधिकार नहीं: पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को राजभवन को भेजे गए एक पत्र में कहा कि राज्यपाल जगदीप घनखड़ प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाने के लिये अधिकृत नहीं है।

कोलकाता, 16 जुलाई पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को राजभवन को भेजे गए एक पत्र में कहा कि राज्यपाल जगदीप घनखड़ प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाने के लिये अधिकृत नहीं है।

धनखड़ प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं। धनखड़ ने बुधवार को ट्विटर पर कहा कि यह “दुर्भाग्यपूर्ण” है कि कुलपतियों ने डिजिटल बैठक से दूर रहने का फैसला किया जो कोविड-19 महामारी के दौरान छात्रों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा करने के लिये बुलाई गई थी।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.

बृहस्पतिवार को बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षा व्यवस्था “राजनीतिक पिजड़े” में है और यह “अपरिहार्य स्थिति राज्य सरकार के कारण है।”

विभाग ने कहा कि धनखड़ के पास कुलपतियों की बैठक बुलाने का अधिकार नहीं है क्योंकि पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय नियम 2019 में ऐसा कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कोरोना से मुक्ति और विश्व शांति के लिए सीएम जयराम सिंह ठाकुर ने मंत्र जाप और हवन किया : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धनखड़ के विशेष कार्याधिकारी को लिखे कड़े शब्दों वाले इस पत्र में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने कहा कि नियमों के मुताबिक “कुलाधिपति द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों से किया जाने वाला कोई भी संचार उच्च शिक्षा विभाग के जरिये होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मैं आगे यह उल्लेख करने के लिये निर्देशित हूं कि सरकार यह ट्वीट देखकर हैरान है क्योंकि उसने माननीय कुलाधिपति और कुलपतियों के बीच ऐसी किसी वीडियो कॉन्फ्रेंस की योजना का अनुमोदन नहीं किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\