देश की खबरें | डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाओं के परिचालन पर रोक 30 नवम्बर तक बढ़ाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महमारी के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाओं के परिचालन पर रोक को 30 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है।

भारतीय विमानन नियामक ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘ हालांकि, ‘मामला-दर-मामला’ के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय निर्धारित उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है।’’

यह भी पढ़े | Eid Milad un-Nabi 2020 Special: अच्छी सेहत के लिए जानें पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब क्या कहते हैं, जिनकी तस्दीक कुरान में भी है! अच्छी फिटनेस के लिए 10 टिप्स!.

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। हालांकि, मई से ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत और जुलाई से द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत कुछ देशों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं का परिचालन हो रहा है।

दो देशों के बीच ‘एयर बबल समझौता’ के तहत, विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का उनके क्षेत्र के बीच उन देशों की विमानन कंपनियों द्वारा परिचालन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ की बदल रही तस्वीर, देशभर में जल संरक्षण में सूरजपुर और नदी-नालों के सुधार में बिलासपुर सबसे आगे.

भारत ने करीब 18 देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है।

देश में घरेलू उड़ान सेवा करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद 25 मई से दोबारा शुरू की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)