एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देवेश चतुर्वेदी कृषि सचिव, संदीप पोंडरिक इस्पात सचिव नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ नौकरशाह देवेश चतुर्वेदी और संदीप पोंडरिक को क्रमश: कृषि और इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है।

जरुरी जानकारी | देवेश चतुर्वेदी कृषि सचिव, संदीप पोंडरिक इस्पात सचिव नियुक्त

नयी दिल्ली, सात अगस्त वरिष्ठ नौकरशाह देवेश चतुर्वेदी और संदीप पोंडरिक को क्रमश: कृषि और इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी चतुर्वेदी वर्तमान में अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं।

छह अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव के रूप में चतुर्वेदी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

पोंड्रिक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अपने कैडर राज्य बिहार में कार्यरत हैं। उन्हें इस्पात मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

एसीसी ने छह अधिकारियों के यथास्थान उन्नयन को भी मंजूरी दे दी है।

आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव को पीएमओ में विशेष सचिव के स्तर पर नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्त सलाहकार अनुराग अग्रवाल को विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। पंचायती राज मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव चंद्र शेखर कुमार अब विशेष सचिव होंगे।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तन्मय कुमार को विशेष सचिव बनाया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल को भारत सरकार में सचिव के पद तथा वेतन पर नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी अब भारत सरकार में सचिव के पद और वेतन पर होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).