Paris Olympics 2024: गर्भवती होने के बावजूद ओलंपिक में दम दिखा रही हैं ये कुछ खिलाड़ी, डाले इसपर एक नजर
उन्होंने खुलासा किया कि वह अकेले तलवारबाजी नहीं कर रही थी, कोई और भी उनके साथ था. हाफिज सात महीने की गर्भवती है.
Paris Olympics 2024: उन्होंने खुलासा किया कि वह अकेले तलवारबाजी नहीं कर रही थी, कोई और भी उनके साथ था. हाफिज सात महीने की गर्भवती है. हाफिज ने मैच के दौरान की अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मंच पर आपको दो खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं लेकिन वह असल में तीन हैं. मैं, मेरी प्रतिद्वंदी और मेरा होने वाला बच्चा.’’ वह इस प्रतियोगिता में 16वें स्थान पर रही जो तीन ओलंपिक खेलों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, पहली बार ओलंपिक गेम्स के क्वार्टरफाइनल के लिए किया क्वालीफाई
इसके एक दिन बाद अजरबेजान की तीरंदाज ने भी खुलासा किया कि वह साढ़े छह महीने की गर्भवती है. यायलागुल रमाज़ानोवा ने सिन्हुआ न्यूज़ को बताया कि शॉट लेने से पहले उसे अपने बच्चे की किक महसूस हुई थी और फिर उसने 10 का स्कोर किया, जो अधिकतम अंक है. ओलंपिक में इससे पहले भी गर्भवती महिलाएं भाग लेती रही हैं. ओलंपिक से इतर देखें तो दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने 2017 में गर्भवती होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लिया था और तब वह खिताब जीतने में सफल रही थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

