देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर जिले में गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौरतबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने मंगलवार शाम को एक मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 29 सितंबर गौरतबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस-2 थाने की पुलिस ने मंगलवार शाम को एक मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को थाना फेस-2 पुलिस दादरी रोड सीएनजी पंप के पास जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, दोनों रुकने के बजाय वहां से भाग गए।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: सफदरजंग अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ायी गयी.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को का पीछा करके उन्हें घेर लिया। पुलिस से अपने आप से घिरा देख बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली फहीमुद्दीन, निवासी जनपद बुलंदशहर के पैर में लगी है। इसका एक साथी सोनू मौके से भाग गया।

यह भी पढ़े | जासूसी के मामले में पकड़े गए पत्रकार राजीव शर्मा की जमानत याचिका खारिज.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस बदमाश के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि यह बदमाश गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\