देश की खबरें | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने अदालत से 21 दिन की फरलो का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और दुष्कर्म मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने 21 दिन की फरलो के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

चंडीगढ़, 14 जून डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और दुष्कर्म मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने 21 दिन की फरलो के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

उच्च न्यायालय ने फरवरी में हरियाणा सरकार से कहा था कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को उसकी अनुमति के बिना और परोल नहीं दी जाए।

उच्च न्यायालय तब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अस्थायी तौर पर रिहा किए जाने को चुनौती दी थी।

राम रहीम ने उच्च न्यायालय से ‘हरियाणा सदाचारी बन्दी (अस्थाई रिहाई) अधिनियम, 2022’ के तहत फरलो के लिए आवेदन पर विचार और निर्णय करने का अनुरोध किया।

गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है और इस समय रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है।

उसे 19 जनवरी को 50 दिन की परोल दी गई थी।

राम रहीम ने अपनी नई याचिका में कई कल्याणकारी गतिविधियों का उल्लेख किया है जो डेरा द्वारा संचालित की जाती हैं और जिनके लिए प्रेरक अभियान चलाना आवश्यक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\