देश की खबरें | उपमुख्यमंत्री पाठक ने नोएडा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 13 जून उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
जिला प्रशासन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों से उन्हें मिलने वाले इलाज और उससे उनकी संतुष्टि आदि के बारे में पूछा।
उन्होंने मरीजों से पूछा कि जिला अस्पताल में उनके इलाज और सेवा में कुछ कमी तो नहीं है।
उपमुख्यमंत्री पाठक ने जिला अस्पताल में मरीजों से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य को लेकर चलाए जा रहे सभी अभियान और चिकित्सकों की सेवाओं पर फीडबैक भी मांगा।
इस दौरान जिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर विनीता अग्रवाल समेत पूरे अस्पताल प्रशासन को उपमुख्यमंत्री पाठक ने सख्त निर्देश दिया कि अगर अस्पताल में किसी भी प्रकार की कोई कमी मिलती है तो जिला अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)