देश की खबरें | राज्यसभा के लिए निर्वाचित पर आंध्र के उपमुख्यमंत्री व एक मंत्री ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पी सुभाषचंद्र बोस और मंत्री मोपीदेवी वेंकट रमण ने बुधवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

अमरावती, एक जुलाई आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पी सुभाषचंद्र बोस और मंत्री मोपीदेवी वेंकट रमण ने बुधवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

वाईएसआर कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 77 पुलिस वाले पाए गए पॉजिटिव, 1 की मौत, मरने वालों की संख्या 60 पहुंची.

दोनों 19 जून को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। दोनों नेताओं ने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

कानून के अनुसार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद वे 14 दिनों से अधिक समय तक विधान पार्षद नहीं रह सकते। इसलिए बोस और रमण ने इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़े | हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल- आदेश जारी.

विधान पार्षद के रूप में बोस और रमण के इस्तीफे तुरंत स्वीकार कर लिए गए हैं और विधानमंडल सचिव पी बालाकृष्णमचार्युलु ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है कि विधायकों कोटे के तहत दो सीटें खाली हो गयी हैं।

बोस का कार्यकाल 29 मार्च 2021 तक था जबकि रमण मार्च 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोनों ने मंत्रिपरिषद से अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को भेज दिए हैं। लेकिन उनके स्वीकार किए जाने के बारे में अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

बोस के पास राजस्व विभाग था जबकि रमण पशुपालन और मत्स्य विभाग के मंत्री थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\