देश की खबरें | देवड़ा ने पहलगाम हमले के वक्त ‘यूरोप में छुट्टियां मनाने’ को लेकर उद्धव पर कटाक्ष किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने रविवार को उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ‘‘पहलगाम में गोलियां चल रही थीं’’, तब वह (उद्धव) यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे।

मुंबई, चार मई शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने रविवार को उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ‘‘पहलगाम में गोलियां चल रही थीं’’, तब वह (उद्धव) यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे।

देवड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इसके विपरीत, शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों की मदद की।

मुंबई से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रह चुके देवड़ा ने लिखा, ‘‘धरतीपुत्रों से लेकर भारत के पर्यटकों तक... ठाकरे परिवार कितना गिर गया है। जब पहलगाम में गोलियां चल रही थीं, तब वे यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। महाराष्ट्र दिवस पर वे बिना कुछ कहे गायब हो गए। कोई बयान नहीं। कोई एकजुटता नहीं...।’’

देवड़ा ने कहा कि शिंदे ने ‘‘आगे बढ़कर नेतृत्व किया, पीड़ितों के साथ खड़े रहे और हमारे नायकों को सम्मानित किया।’’

उनका इशारा दक्षिण कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद फंसे पर्यटकों को वापस लाने की उपमुख्यमंत्री की पहल की ओर था।

देवड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र को ‘‘छुट्टियों पर जाने वाले अंशकालिक नेताओं की नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात योद्धाओं की जरूरत है।’’

शिवसेना (उबाठा) के नेता विनायक राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमले के बाद जम्मू-कश्मीर का दौरा नहीं किया।

राउत ने कहा, ‘‘मेरा प्रधानमंत्री से सवाल है कि क्या वह जम्मू-कश्मीर गए और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया? प्रधानमंत्री ने उन परिवारों से मुलाकात क्यों नहीं की, जिनके परिजन हमले में मारे गए? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री के पास इसके लिए समय नहीं था।’’

शिवसेना (उबाठा) के सूत्रों के अनुसार, ठाकरे परिवार के रविवार को छुट्टियों से लौटने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\