देश की खबरें | देवड़ा ने पहलगाम हमले के वक्त ‘यूरोप में छुट्टी मनाने पर’ उड़ाया उद्धव ठाकरे का उपहास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा ने रविवार को उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ‘पहलगाम में गोलियां चल रही थीं’ तब वह (ठाकरे) यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे।

मुंबई, चार मई शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा ने रविवार को उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ‘पहलगाम में गोलियां चल रही थीं’ तब वह (ठाकरे) यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे।

देवड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इसके विपरीत, शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ितों की मदद की।

मुंबई से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रह चुके देवड़ा ने लिखा, ‘‘धरतीपुत्रों से लेकर भारत के पर्यटकों तक...ठाकरे कितने गिर गए हैं। जब पहलगाम में गोलियां चल रही थीं, तब वे यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। महाराष्ट्र दिवस पर वह बिना कुछ कहे गायब हो गए। कोई बयान नहीं। कोई एकजुटता नहीं...।’’

उन्होंने कहा कि शिंदे ने ‘‘आगे बढ़कर नेतृत्व किया, पीड़ितों के साथ खड़े रहे और हमारे नायकों को सम्मानित किया।’’

उनका इशारा दक्षिण कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद फंसे पर्यटकों को वापस लाने की उपमुख्यमंत्री की पहल की ओर था।

देवड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र को ‘‘छुट्टियों पर जाने वाले अंशकालिक नेताओं की नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात योद्धाओं की जरूरत है।’’

शिवसेना (उबाठा) के सूत्रों के अनुसार, ठाकरे परिवार के रविवार को अपनी छुट्टियों से वापस आने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\