देश की खबरें | हैदराबाद से अगवा किये गए दंत चिकित्सक को आंध्र प्रदेश से बचाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 28 अक्टूबर शहर के एक डॉक्टर को उनके क्लिनिक से कथित तौर पर एक गिरोह द्वारा अगवा किये जाने के एक दिन बाद उन्हें आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से बचाया गया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ की बदल रही तस्वीर, देशभर में जल संरक्षण में सूरजपुर और नदी-नालों के सुधार में बिलासपुर सबसे आगे.

उन्होंने कहा कि अपहर्ताओं ने डॉक्टर को छोड़ने के बदले ‘बिटक्वाइन’ के रूप में 10 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की थी।

पुलिस ने कहा कि बुर्का पहने पांच लोग जबरदस्ती दंत चिकित्सक को एक कार में बिठा कर अज्ञात स्थान पर ले गए थे।

यह भी पढ़े | International Flight News: डीजीसीए का बड़ा फैसला, 30 नवंबर तक निलंबित रहेंगी शेड्यूल इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर सर्विसेज.

उन्होंने कहा कि बाद में डॉक्टर को कर्नाटक ले जाया गया। पुलिस के अनुसार डॉक्टर रियल एस्टेट का व्यापार भी करता है।

अपहर्ताओं के वाहन के बारे में तेलंगाना पुलिस से सूचना प्राप्त होने के बाद अनंतपुर पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि तीन अन्य भागने में सफल हुए।

उन्होंने कहा कि अपहृत व्यक्ति को बचा लिया गया और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)