देश की खबरें | बंगाल की एक फैक्टरी में प्रवासी मजदूरों के काम पर लौटने के बाद स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कोविड-19 महामारी के बीच एक बिस्किट फैक्टरी में अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों के काम पर लौटने के बाद मंगलवार को समीप के एक गांव में प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जियो

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 16 जून पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कोविड-19 महामारी के बीच एक बिस्किट फैक्टरी में अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों के काम पर लौटने के बाद मंगलवार को समीप के एक गांव में प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के अनुसार बिन्नागुरी ग्राम पंचायत के अंबरी फलाकाता इलाके में ग्रामीणों ने फैक्टरी का घेराव किया और उन्होंने स्थानीय श्रमिकों को फैक्टरी के अंदर नहीं जाने दिया। उससे पहले दिन में अन्य राज्यों से 50 श्रमिकों को लेकर एक बस फैक्टरी में पहुंची थी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- महामारी के खिलाफ लड़ाई में दूसरों से अच्छा कर रहा है भारत.

इस फैक्टरी के ये प्रवासी श्रमिक कोविड-19 महामारी के चलते अपने घर लौट गये थे।

सूत्रों के अनुसार प्रवासी श्रमिकों ने फैक्टरी प्रबंधन को सूचित किया कि बिना काम के वे अपने गृहनगर में गुजर-बसर नहीं कर पा रहे हैं और वे लौटकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, तीव्रता 3.9 मापी गई: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शन के बाद स्थानीय लोगों के डर से फैक्टरी के अधिकारी भाग गये।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उसके पश्चात इन 50 प्रवासी श्रमिकों को फैक्टरी से निकालकर संस्थागत पृथक वास में रखा गया है और यदि जरूरत महसूस की गयी तो उन्हें उनके घर भेज दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\