देश की खबरें | सिरसा में व्यस्त मार्ग पर किसानों का प्रदर्शन, योगेन्द्र यादव को हिरासत में लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सिरसा जिले में स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव और करीब 100 किसानों को एहतियाती तौर पर बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। किसानों का यह समूह केन्द्र के नए कृषि कानून के खिलाफ व्यस्त सड़क पर प्रदर्शन कर रहा था जिन्हें पुलिस ने वहां से हटाया।
चंडीगढ़, सात अक्टूबर हरियाणा के सिरसा जिले में स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव और करीब 100 किसानों को एहतियाती तौर पर बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। किसानों का यह समूह केन्द्र के नए कृषि कानून के खिलाफ व्यस्त सड़क पर प्रदर्शन कर रहा था जिन्हें पुलिस ने वहां से हटाया।
सिरसा के डीसीपी कुलदीप सिंह ने बताया कि यादव के अलावा हरियाणा किसान मंर्च के प्रमुख प्रहलाद सिंह को भी एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया है।
सिंह ने बताया कि किसान सिरसा में व्यस्त राजमार्ग पर धरना दे रहे थे, जहां प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी थी।
उन्होंने कहा, ‘‘ किसानों को दशहरा मैदान में धरना देने की अनुमति दी गई थी। हमने उनसे वहां जाने को कहा और उन्हें उपायुक्त कार्यालय के पास एक अन्य स्थान पर जाने का विकल्प दिया गया, लेकिन वे माने नहीं इसलिए हमने उन्हें एहतियाती तौर पर हिरासत में ले लिया।’’
उन्होंने कहा कि किसानों के व्यस्त सड़क के बीच धरना देने की वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी।
किसानों को प्रशासन की बसों और अन्य वाहनों में नजदीकी पुलिस थाने ले जाया गया।
यादव ने ट्वीट किया , ‘‘ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ, मुझे भी सिरसा में प्रदर्शन स्थल से हिरासत में लेकर पुलिस थाना सदर ले जाया गया।’’
यादव ने दावा किया कि हरियाणा सरकार किसानों के सवालों से बौखला गई है और ‘‘असंतोष को रोकने के लिए बल’’ का इस्तेमाल कर रही है।
यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मुझे हरियाणा पुलिस ने सिरसा में एक शांतिपूर्ण धरने में शामिल होने के लिए हिरासत में लिया है। धरना स्थल ध्वस्त। लगभग 100 किसानों और नेताओं को गिरफ्तार किया गया। जाहिर है, हरियाणा सरकार किसानों के सवालों से बौखला गई है, असंतोष को रोकने के लिए निर्ममतापूर्वक बल का इस्तेमाल किया गया।’’
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन इससे और बढ़ेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

