देश की खबरें | जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन, 25 से ज्यादा विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
जयपुर, छह अगस्त जयपुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
थानाधिकारी उदयभान ने बताया कि जेएलएन मार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे 25 से ज्यादा विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि छात्रों को काबू करने के लिये पुलिस बल तैनात किया गया है।
विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर मंगलवार को ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) सहित विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के बाहर जेएलएन मार्ग पर प्रदर्शन किया और इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया।
छात्र नेता महेश चौधरी ने कहा, ‘‘राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार छात्र विरोधी है। भाजपा नेता विधानसभा चुनाव से पहले छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। आज उन सभी ने चुप्पी साध ली है।’’
एनएसयूआई के शिवराज पचेरवाल ने बताया कि सरकार युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है और हम किसी भी सूरत में सरकार की इस ‘‘तानाशाही’’ को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पिछले साल छात्रसंघ चुनाव स्थगित करने का फैसला किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

