ताजा खबरें | पालघर कांड की सीबीआई और एनआईए से जांच कराने की मांग लोकसभा में उठी
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में भाजपा की एक सदस्य ने पालघर में अप्रैल में दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटना के पीछे षड्यंत्र होने का आरोप लगाते हुए सीबीआई तथा एनआईए जैसी एजेंसियों से इसकी जांच कराने की मांग की।
नयी दिल्ली, 22 सितंबर लोकसभा में भाजपा की एक सदस्य ने पालघर में अप्रैल में दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटना के पीछे षड्यंत्र होने का आरोप लगाते हुए सीबीआई तथा एनआईए जैसी एजेंसियों से इसकी जांच कराने की मांग की।
भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि पता लगाया जाना चाहिए कि वहां कोरोना वायरस महामारी के समय में भीड़ क्यों एकत्रित थी और निर्दोष साधुओं को क्यों मार दिया गया।
यह भी पढ़े | Sleeping Tips: देर रात तक नींद नहीं आती तो सोने से पहले करें ये काम, बिस्तर पर लेटते ही आ जाएगी नींद.
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जगह उक्त घटना घटी, उस क्षेत्र में माकपा के लोगों का दबदबा है और पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं।
उन्होंने सीबीआई और एनआईए जैसी एजेंसियों से घटना की जांच कराने की मांग की।
यह भी पढ़े | Iqbal Mirchi Dubai Assets: ईडी ने दुबई में इकबाल मिर्ची की 200 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की.
शून्यकाल में ही ओडिशा से भाजपा की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में राज्य तीसरे स्थान पर आता है।
उन्होंने दावा किया कि ओडिशा में महिला आश्रय केंद्रों में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।
सारंगी ने इस मामले में केंद्र सरकार से राज्य से बात करके समाधान निकालने की मांग की।
वैभव दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)