देश की खबरें | दिल्ली का सुदेवा और विशाखापत्तनम का श्रीनिधि एफसी खेलेंगे आई लीग में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को घोषणा की कि दिल्ली के सुदेवा एफसी के अलावा विशाखापत्तनम के श्रीनिधि एफसी दो शहरों के पहले क्लब हैं जिन्हें आई लीग में खेलने को मंजूरी दी गयी।

एआईएफएफ की बोली समिति और प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिये वीडियो कांफ्रेंस पर बैठक की जिसमें शिलिंग का रिनतिह क्लब ऐसा करने से चूक गया।

यह भी पढ़े | केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इन तीन संभावित क्लबों से 31 जुलाई को हुई बैठक में कुछ स्पष्टीकरण मांगे गये थे।

सुदेवा जहां 2020-21 सत्र से अपनी यात्रा शुरू करेगा तो वहीं श्रीनिधि 2021-22 सत्र से आई लीग में खेलना शुरू करेगा।

यह भी पढ़े | Mother sells Own Child in Hyderabad: हैदराबाद में मां ने 45 हजार में अपने बच्चे को बेचा, पिता की गुहार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा.

एआईएफएफ की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मांगे गये स्पष्टीकरणों के लिये सौंपे गये दस्तावेजों की छंटनी और पिछली बैठक (31 जुलाई 2020) में संबंधित बोली लगाने वालों के प्रस्तुतिकरण देखने के बाद पीडब्ल्यूसी से सलाह मश्विरा किया गया जिसके बाद सुदेवा को आगामी हीरो आई लीग 2020-21 में खेलने का अधिकार दिया गया। ’’

इसके अनुसार, ‘‘समिति ने श्रीनिधि एफसी को भी हीरो आई लीग में 2021-22 से खेलने की अनुमति दी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)