देश की खबरें | दिल्ली के अस्पतालों में छह-सात दिन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन है: सत्येन्द्र जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है बल्कि अगले छह-सात दिन के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है बल्कि अगले छह-सात दिन के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है।

देश के कुछ हिस्सों में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी होने की खबरों के बीच मंत्री का यह बयान आया है।

यह भी पढ़े | UP Bye-Polls 2020: उत्तर प्रदेश के आठो सीटों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सूबे के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उतरे मैदान में, विपक्ष नहीं आ रहा नजर.

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर कुछ कम हुई है, इसमें अगले एक या दो सप्ताह में और कमी आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा,‘‘ दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मैंने स्थिति का जायजा लिया। कुछ मुद्दे हैं ,लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में अगले सात दिन के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills: किसान बिल को लेकर घमासान जारी, अंबाला में लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया पानी की बौछार का इस्तेमाल.

उन्होंने कहा,‘‘ हमारा मानना है कि सात दिन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन होगी। कुछ अस्पतालों में इससे कम होगी।’’

जैन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली को उत्तर प्रदेश और राजस्थान से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। राजस्थान में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को पहले वहां ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए कहा गया है। इन मुद्दों पर बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण की दर 6.47 प्रतिशत थी, वहीं पिछले सात दिन में औसत संक्रमण दर सात प्रतिशत रही।

जैन ने कहा कि सरकार निजी अस्पतालों को आईसीयू के 80 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19मरीजों के लिए आरक्षित रखने के दिल्ली सरकार के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक के खिलाफ अपील करने जा रही है।

उन्होंने कहा,‘‘ हमें पूरी उम्मीद है.....हमनें सावधानीपूर्वक विचार करके आदेश जारी किए थे। स्थिति तेजी से बदल रही है। इस तरह की महामारी सैकड़ों वर्षों में एक बार आती है। दिल्ली सरकार स्थिति के अनुसार कदम उठा रही है।’’

उन्होंने कहा कि इस मौसम में अब तक डेंगू के मामले पिछले वर्ष की तुलना में कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\