देश की खबरें | दिल्ली : श्रमिक ने मामूली बात पर उसके साथ मारपीट, क्रूरता का आरोप लगाया

नयी दिल्ली, 15 नवंबर पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में 28 वर्षीय एक फैक्टरी कर्मचारी ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार का विरोध करने पर युवाओं के एक समूह पर उसके साथ मारपीट करने और गुप्तांग में लोहे की छड़ डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह कथित घटना दिवाली के दिन हुई।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान अशोक यादव के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यादव के दो साथी फरार हैं।

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित ख्याला के विष्णु गार्डन इलाके में एक दोस्त के घर खाना खाने जा रहा था।

इसमें कहा गया है कि रास्ते में कथित तौर पर यादव ने पीड़ित से पूछा कि वह इलाके में क्यों घूम रहा है। इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और यादव ने पीड़ित को अपशब्द कहे और अपने दो साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी ने पीड़ित के कपड़े उतारने से पहले उसकी पिटाई की और उसके गुप्तांग में लोहे की छड़ डाल दी।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसने बताया कि अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)