एजेंसी न्यूज

Delhi Gangrape: आईटीओ इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

दिल्ली के आईटीओ इलाके में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में कथित संलिप्तता होने को लेकर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Delhi Gangrape: आईटीओ इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: दिल्ली (Delhi) के आईटीओ इलाके में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में कथित संलिप्तता होने को लेकर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.पीड़िता (27) ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह कश्मीरी गेट के लिए पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके से वाहन में चढ़ने के बाद ऑटोरिक्शा चालक और तीन अन्य लोगों ने उसके साथ आईटीओ के पास दुष्कर्म किया.

महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटोरिक्शा चालक ने इसके बाद उसे कश्मीरी गेट छोड़ दिया.  पुलिस के मुताबिक पीड़िता उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है और किसी काम से दिल्ली आई थी.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे आईटीओ-यमुना पुल के पास एक कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से 8 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

आईपी एस्टेट थाने में महिला की शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई.पुलिस ने कहा कि महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है. अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2021 01:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).