देश की खबरें | दिल्ली में जलापूर्ति व्यवस्था को बनाएंगे विकसित देशों की तरह बेहतरीन, निजीकरण नहीं होगा: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को शहर में जलापूर्ति का निजीकरण नहीं किये जाने का विश्वास दिलाते हुए शनिवार को कहा कि ‘आप’ सरकार यहां जलापूर्ति व्यवस्था को विकसित देशों की तरह बेहतरीन बनाएगी। साथ ही, बेहतर जल प्रबंधन के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा, ताकि पानी की एक बूंद भी बर्बाद नहीं हो।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को शहर में जलापूर्ति का निजीकरण नहीं किये जाने का विश्वास दिलाते हुए शनिवार को कहा कि ‘आप’ सरकार यहां जलापूर्ति व्यवस्था को विकसित देशों की तरह बेहतरीन बनाएगी। साथ ही, बेहतर जल प्रबंधन के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा, ताकि पानी की एक बूंद भी बर्बाद नहीं हो।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार आगामी पांच साल में चौबीस घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करेगी। उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में जलापूर्ति का निजीकरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | PM Modi’s Speech at UNGA: यूएन में स्थायी सीट के लिए पीएम मोदी का सवाल, पूछा- कब तक इंतजार करेगा भारत.

मुख्यमंत्री ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जलापूर्ति का निजीकरण नहीं किया जा सकता। ऐसा कभी नहीं हो सकता। मैं आपको इसका भरोसा दिलाता हूं।’’

केजरीवाल ने कहा कि विकसित देशों की राजधानियों में चौबीसों घंटे पर्याप्त प्रवाह के साथ जल उपलब्ध रहता है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बड़ा बयान, कहा- बिहार में RJD के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.

उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली में इसे संभव बनाएंगे। शहर में जलापूर्ति विकसित देशों की तरह ही बेहतरीन होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप अन्य देशों की राजधानियों--लंदन, तोक्यो, पेरिस आदि-- में जाएंगे तो देखेंगे कि चौबीसों घंटे नल से स्वच्छ जल आ रहा है। दिल्ली में जल का प्रेशर (प्रवाह) कम है, इसलिए लोग पंप (मोटर) लगाते हैं। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘और यदि कोई व्यक्ति पंप लगाता है तो यह उसके पड़ोसियों के लिये समस्या पैदा करता है। हर घर को पानी का भंडारण करने के लिये टैंक रखना पड़ता है। हमें इन सब चीजों को खत्म करना होगा। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में काफी पानी बर्बाद हो जाता हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड शहर में प्रतिदिन 93 करोड़ गैलन जल उपलब्ध कराता है, यानी प्रति व्यक्ति 176 लीटर जल मुहैया कराया जाता है, जिसमें से काफी पानी चोरी या लीक हो जाता है।

केजरीवाल ने कहा कि पानी की हर बूंद के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए और कोई बर्बादी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक सलाहकार नियुक्त कर रहे हैं, जो हमें बताएगा कि हमें जलापूर्ति प्रबंधन में सुधार कैसे करना है। वह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि पानी की एक बूंद भी बर्बाद नहीं हो। हमने चौबीसों घंटे जलापूर्ति मुहैया कराने की दिशा में चलना शुरू कर दिया है।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘सलाहकार हमें एससीएडीए प्रणाली समेत अत्याधुनिक तकनीक के बारे में बताएगा, जिनकी मदद से केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से जलापूर्ति का प्रबंधन किया जा सकता है।’’

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी सरकार दिल्ली में जलापूर्ति बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली में जलापूर्ति बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम इसके लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उन अन्य राज्यों से बातचीत कर रहे हैं, जिनके पास अधिक जल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू