एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली हिंसा: बुजुर्ग महिला की हत्या में छह लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई हिंसा के दौरान 85 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में रविवार को यहां एक अदालत के समक्ष छह लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया।

देश की खबरें | दिल्ली हिंसा: बुजुर्ग महिला की हत्या में छह लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर
जियो

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई हिंसा के दौरान 85 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में रविवार को यहां एक अदालत के समक्ष छह लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया।

उपद्रवियों ने बुजुर्ग महिला के घर में आग लगा दी थी जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी के भतीजी की हुई मौत, अस्पताल में बेड तक लेने के लिए CM अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा था ट्वीट.

अपराध शाखा ने मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट राकेश कुमार रामपुरी के समक्ष छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जो कथित रूप से उस भीड़ का हिस्सा थे जिसने अकबरी बेगम के घर को आग लगाई जिसके कारण महिला की मौत हुई।

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 21 जून को तय की है।

यह भी पढ़े | प्रवासी मजदूरों को घर भेजने पर गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोनू सूद के काम का किया तारीफ, शिवसेना नेता संजय राउत ने उठाए थे सवाल.

यह आरोप-पत्र अरुण कुमार, वरुण कुमार, विशाल सिंह, रवि कुमार, प्रकाश चंद और सूरज सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दायर किया गया है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

इस अपराध में अधिकतम मृत्युदंड तक की सजा दी जा सकती है।

आरोप-पत्र के मुताबिक 25 फरवरी को जब भीड़ ने बेगम के घर को आग लगाई तो परिवार के अन्य सदस्य छत के रास्ते बच कर निकल गए लेकिन बेगम छत तक नहीं पहुंच पाईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).