एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: नरेला में सीवर की सफाई करते समय दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

दिल्ली के नरेला में शुक्रवार को सीवर की सफाई करने के दौरान जहरीली गैस में सांस लेने से दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: नरेला में सीवर की सफाई करते समय दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक (Image: Pixabay)

नयी दिल्ली, 22 फरवरी : दिल्ली के नरेला में शुक्रवार को सीवर की सफाई करने के दौरान जहरीली गैस में सांस लेने से दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पॉकेट-6 में स्थित मनसा देवी अपार्टमेंट के पास शुक्रवार दोपहर बाद 12:15 से 12:30 बजे के बीच यह हादसा हुआ था. बयान में कहा गया कि पुलिस ने बताया है कि विजय मोची (36) और नंदू (44) सीवर के अंदर काम कर रहे थे, तभी दम घुटने के कारण वे बेहोश हो गए.

बयान में कहा गया है कि काम की देखरेख कर रहा अनिल कुमार (37) दोनों को बचाने के लिए सीवर के अंदर गया, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आने से वहीं बेहोश हो कर गिर गया. बयना में कहा गया कि तीनों को सत्यवादी राजा हरीश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय और नंदू को मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में होटल की छत पर हैवानियत! दिल्ली की महिला के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि अनिल का इलाज जारी है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है. पुलिस ने बताया कि ये मजदूर एक निजी कंपनी में काम करते थे, उन्हें सीवर साफ करने का काम सौंपा गया था. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).