खेल की खबरें | दिल्ली सात मार्च से विजय हजारे नॉकआउट चरण की मेजबानी करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय वनडे चैम्पियनशिप विजय हजारे ट्राफी के नॉकआउट चरण के मैच सात मार्च से दिल्ली में खेले जायेंगे और इनका आयोजन अरूण जेटली स्टेडियम और पालम मैदान पर किया जायेगा।

मुंबई, 26 फरवरी राष्ट्रीय वनडे चैम्पियनशिप विजय हजारे ट्राफी के नॉकआउट चरण के मैच सात मार्च से दिल्ली में खेले जायेंगे और इनका आयोजन अरूण जेटली स्टेडियम और पालम मैदान पर किया जायेगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव के कार्यालय से सभी मान्यता प्राप्त इकाईयों को 25 फरवरी को भेजे गये ईमेल की एक प्रति पीटीआई के पास भी है, जिसके अनुसार, ‘‘कृपया ध्यान दीजिये कि विजय हजारे ट्राफी 2020-21 का नॉकआउट चरण सात मार्च से नयी दिल्ली में खेला जायेगा। ’’

टूर्नामेंट का लीग चरण देश के विभिन्न स्थलों पर जैविक रूप से सुरक्षित बबल में खेला जा रहा है।

टीमों को पांच एलीट ग्रुप और एक प्लेट ग्रुप में विभाजित किया गया है।

बीसीसीआई की वेबसाइट के अनुसार प्रीक्वार्टर फाइनल (एलिमिनेटर) सात मार्च को जबकि क्वार्टर फाइनल आठ और नौ मार्च को खेले जायेंगे।

दो सेमीफाइनल 11 मार्च को जबकि फाइनल 14 मार्च को आयोजित होगा।

बीसीसीआई ने इस संक्षिप्त 2020-21 घरेलू सत्र में दो घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन किया है। विजय हजारे ट्राफी से पहले राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खेली गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\