देश की खबरें | दिल्ली दंगे: पुलिस ने हत्या के मामलों में 39 व्यक्तियों के विरुद्ध दाखिल किए सात आरोप पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई हिंसा के दौरान कथित तौर पर स्थानीय लोगों की हत्या के मामलों में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां एक अदालत में सात आरोप पत्र दाखिल किए।

जियो

नयी दिल्ली, 16 जून उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुई हिंसा के दौरान कथित तौर पर स्थानीय लोगों की हत्या के मामलों में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां एक अदालत में सात आरोप पत्र दाखिल किए।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजयश्री राठौड़ के समक्ष दंगे के संबंध में 39 व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किए।

यह भी पढ़े | लद्दाख में चीन के साथ हिंसक झड़प पर भारतीय सेना का बयान: गलवान घाटी में चीनी सेना से संघर्ष में 20 जवान हुए शहीद.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के सात मामलों में गिरफ्तार किए गए कुल 39 लोगों में से 16 हिंदू और 25 मुस्लिम हैं।

पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर हुई हत्या की सभी घटनाएं 25 फरवरी को हुई थीं जब दंगा चरम पर था।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 1859 नए मरीज पाए गए, 93 की मौत: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि अनवर नामक एक व्यक्ति की कथित तौर गोली मारकर की गई हत्या और बाद में उसके शव को उसके घर के भीतर जला देने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि उसी दिन आफताब नामक व्यक्ति को कथित तौर पर भीड़ ने मार डाला था और उस मामले के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि तीसरा आरोप पत्र बाबू नामक व्यक्ति की हत्या के संबंध में दाखिल किया गया जिस पर कथित रूप से भीड़ ने हमला किया था और इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

चौथा आरोप पत्र सलमान नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में दाखिल किया गया।

इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा कि पांचवां आरोप पत्र वीर भान नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में दाखिल किया गया जिसे करावल नगर में गोली मारी गई थी।

उन्होंने कहा कि आलोक तिवारी और दिनेश नामक व्यक्तियों की हत्या के मामले के संबंध में चार-चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोप पत्र भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में दाखिल किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू