देश की खबरें | दिल्ली दंगा: अदालत ने राहुल सोलंकी हत्या मामले में एक व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्व दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों से संबंधित हत्या के एक मामले में एक व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि प्रथमदृष्टया वह उस ‘‘उपद्रवी भीड़’’ का कथित तौर पर हिस्सा था जिसने इलाके में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्व दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों से संबंधित हत्या के एक मामले में एक व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि प्रथमदृष्टया वह उस ‘‘उपद्रवी भीड़’’ का कथित तौर पर हिस्सा था जिसने इलाके में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की थी।

यह मामला सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति राहुल सोलंकी की हत्या से जुड़ा है।

यह भी पढ़े | लाखों द्वीपों से काशी के चौरासी घाटों का जगमग होना अद्भुत है- पीएम मोदी: 30 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच 24 फरवरी को झड़प हो गई थी। इस दौरान हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 200 अन्य घायल हुए थे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने उत्तर पूर्व दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में उपद्रवी भीड़ की गोलीबारी में राहुल सोलंकी की मौत से संबंधित मामले में सोनू सैफी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर सीएम योगी ने कहा- प्रदेश में रोजाना 2 किलोमीटर हाईवे का हो रहा निर्माण.

अदालत ने कहा कि हालांकि सैफी रिकॉर्ड में उपलब्ध किसी भी सीसीटीवी कैमरा फुटेज में दिखाई नहीं दे रहा है। अदालत ने कहा कि पीड़ित के भाई रोहित सोलंकी, जो एक गवाह है, ने अपने बयान में न केवल आरोपी की उसके नाम से पहचान की है बल्कि ‘वेल्डर’ के रूप में उसके पेशे के बारे में भी बताया है।

अदालत ने कहा कि गवाह का बयान ‘‘कूड़ेदान में नहीं फेंका जा सकता।’’

सुनवाई के दौरान सैफी के वकील ने कहा कि उसे मामले में गलत फंसाया गया है और वह किसी भी सीसीटीवी कैमरा फुटेज में दिखाई नहीं दे रहा है।

पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है और ‘‘उपद्रवी भीड़’’ का कथित तौर पर हिस्सा रहे कई लोगों की अभी पहचान की जानी है और उन्हें गिरफ्तार किया जाना है और यदि सैफी को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह मामले में गवाहों को धमकी दे सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड