देश की खबरें | दिल्ली के रेस्तरां ‘भारतीय थाली’ और तिरंगे व्यंजनों के साथ मनाएंगे आजादी का जश्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के लजीज और सुगंधित ‘कश्मीरी पुलाव’ से लेकर दक्षिण कर्नाटक के ‘बिसी बेले बाथ’ के रूप में आपकी थाली में ‘संयुक्त भारत’ की तस्वीर पेश कर दिल्ली के रेस्तरां और होटल आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त जम्मू-कश्मीर के लजीज और सुगंधित ‘कश्मीरी पुलाव’ से लेकर दक्षिण कर्नाटक के ‘बिसी बेले बाथ’ के रूप में आपकी थाली में ‘संयुक्त भारत’ की तस्वीर पेश कर दिल्ली के रेस्तरां और होटल आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

दिल्ली के खाने के शौकीनों को आजादी के दिन देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत शानदार भोजन की पेशकश करने में बड़े-छोटे रेस्तरां कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसी कड़ी में दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस स्थित अर्डोर 2.1 नामक रेस्तरां ‘कंट्री थाली’ की पेशकश कर रहा है जिसका आकार भारत के नक्शे की तरह है और उसमें परोसे जाने वाले व्यंजनों में आंध्र प्रदेश की चिकन बिरयानी, केरल का रसम, राजस्थान की गट्टे की सब्जी, महाराष्ट्र की पाव भाजी, छत्तीसगढ़ की सागो खीर, पश्चिम बंगाल का आलू पस्तो और गुजरात का फाफडा शामिल है।

इसी प्रकार दिल्ली के ओखला स्थित क्राउन प्लाजा के खानसामे भारत की संस्कृति और व्यंजनों का समागम विशेष ब्रंच ‘ द बूफे ऑफ यूनिटी’ के नाम से पेश कर रहे हैं और वह भी भारत की आजादी के 74 साल पूरे होने के मौके पर 74 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ।

क्राउन प्लाजा के खाद्य एवं पेय निदेशक प्रदीप्त सिन्हा ने कहा, ‘‘हमने राज्यों के या तो मुख्य व्यंजन को लिया है या उन व्यंजनों को जो पीढ़ियों से बनाई जा रही है। इसके अलावा हमने कुछ राज्यों के चर्चित व्यंजनों जैसे तमिलनाडु के चिकन चिट्टीनाड, हैदराबादी बिरयानी, कश्मीरी फिरनी, राजस्थानी मूंग दाल का हलवा सहित अन्य व्यंजनों को शामिल किया है।’’

उन्होंने बताया कि अपने खिलाड़ियों के प्रति प्रेम व्यक्त करने के लिए ओलंपिक थीम में मीठे व्यंजन की पेशकश की जाएगी।

वहीं, खाने के शौकीनों के लिए विवांता और रोसेट होटल देसी और विदेशी व्यंजनों के खास जायके से रुबरु कराने को तैयार हैं।

द्वारका स्थित विवांता, नयी दिल्ली के कार्यकारी शेफ ऋषिकेश राय ने बताया, ‘‘रात के खाने में लखनवी मटन निहारी, पंजाबी कुक्कड मखनी, उत्तराखंडी पनीर हरा मसाला, चिकन चेट्टीनाड के साथ मालाबारी पराठा, तिरंगा मोतिया बिरयानी पेश की जाएगी। खाने के शौकीनों को अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों को भी चखने का मौका मिलेगा जैसे टेंडरलियोन शेफर्ड पाई, हनी मस्टर्ड ग्लेज्ड चिकन, थाई वेजिटेबल ग्रीन करी, मिसोयाकी नूडल्स आदि।’’ विवांता रक्षा कर्मियों को 50 प्रतिशत डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\