देश की खबरें | दिल्ली में पिछले 16 वर्षों में सितंबर महीने में इस साल सबसे कम बारिश हुई: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में सितंबर में 21 मिलीमीटर से भी कम बारिश हुई जो कि 16 साल में इस महीने में हुई सबसे कम बारिश है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में सितंबर में 21 मिलीमीटर से भी कम बारिश हुई जो कि 16 साल में इस महीने में हुई सबसे कम बारिश है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में मानसून की अंतिम बारिश हो चुकी है और अब बारिश होने की उम्मीद नहीं के बरा है।

यह भी पढ़े | Fit India Movement 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने कप्तान विराट कोहली से पूछा- क्या आप भी यो-यो टेस्ट कराते हैं?.

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में 109.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश की बजाय केवल 20.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो कि 81 प्रतिशत कम थी।

वेधशाला में अंतिम बार आठ सितंबर को 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़े | PM Modi Interacts with Fitness Influencers: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पीएम मोदी के साथ किया संवाद, कहा- स्किल के साथ फिटनेस जरूरी.

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष सितंबर में केवल तीन दिन अच्छी बारिश हुई।

इससे पहले 2016 के सितंबर में सबसे कम बरसात हुई थी जब केवल दो दिन अच्छी बारिश हुई थी।

दिलचस्प बात यह भी है कि दिल्ली में इस साल अगस्त में 237 मिलीमीटर बारिश हुई जो पिछले सात वर्षों में अगस्त महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।

कुल मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में एक जून से लेकर अब तक 633.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश की बजाय 576.5 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि नौ प्रतिशत कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\