देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन के लिए एआई से लैस दो चैटबॉट शुरू किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले, दिल्ली पुलिस ने चुनावी ड्यूटी में तैनात अपने पुलिस कर्मियों और अर्द्ध सैनिक बलों के कर्मियों की सहायता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी से लैस दो चैटबॉट ‘चुनाव मित्र’ और ‘साइबर सारथी’ शुरू किये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले, दिल्ली पुलिस ने चुनावी ड्यूटी में तैनात अपने पुलिस कर्मियों और अर्द्ध सैनिक बलों के कर्मियों की सहायता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी से लैस दो चैटबॉट ‘चुनाव मित्र’ और ‘साइबर सारथी’ शुरू किये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये द्विभाषी चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होंगे। ये विधानसभा चुनाव का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।

इन एआई-आधारित चैटबॉट की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए, अधिकारी ने बताया कि ये एप्लिकेशन (ऐप) निर्वाचन आयोग और दिल्ली पुलिस द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देशों और दिशानिर्देशों का समय पर प्रसार सुनिश्चित करेंगे।

चैटबॉट, मैसेजिंग ऐप में उपयोग की जाने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक रूप है। यह एक कंप्यूटर प्रोग्राम हैं जो मानव की तरह जवाब देते हैं।

‘चुनाव मित्र’ नियमों और निर्देशों तक वास्तविक समय पर (रियल टाइम) पहुंच प्रदान करता है, जबकि ‘साइबर सारथी’ साइबर सुरक्षा पर केंद्रित है।

यह कर्मियों को डिजिटल उपकरणों और प्लेटफार्म के सुरक्षित उपयोग के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों से लैस करता है, जिससे चुनाव संबंधी संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दोनों चैटबॉट चुनाव-संबंधी जानकारी के व्यापक डेटाबेस पर आधारित हैं। इन एप्लिकेशन का उपयोग क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा एक विशेष लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकता है।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि इन एप्लिकेशन को निर्बाध चुनाव प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को होना है जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार